फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर बोले- पांच साल तक पार्टी में उस औरत की तरह जुल्म सहा, जिसका पति शराबी होता है और पीटता है

Thu, 17 Oct 2019 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
अभय चौटाला ने की अशोक तंवर से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बुधवार को अपने निवास स्थान पर एक प्रेस वार्ता की। इस मौके पर उनके साथ शहर के जजपा नेता थे। अशोक तंवर ने कहा कि पिछले दिनों पार्टी की लीडरशिप ने मुझे अध्यक्ष पद से हटाया जो एक सामान्य प्रक्रिया थी।

विज्ञापन


हमने 5 साल पार्टी में उस औरत की तरह अत्याचार सहन किया जिसका पति शराबी, होता है जो उसे पीटता हो। मगर वो औरत जुल्म सहती रहती है क्योंकि उसे बच्चे पालने होते हैं। हमने भी अपने साथियों के भविष्य की खातिर वो जुल्म सहने पड़े। 

टिकट वितरण में हमारे जुझारू नेताओं की अनदेखी हुई। अब आगे की लड़ाई में हम अच्छे साथियों व अच्छे उम्मीदवारों को समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने टिकट वितरण बहुत अच्छे ढंग से किया है। न तो मैंने जजपा को ज्वाइन किया है ओर न ही मेरा कोई इरादा है। अब इस चुनाव में लोकसभा जैसी बात नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएनएलडी व जजपा के टूटने से वोट बिखरा वरना बीजेपी का यहां क्या था। ऐलनाबाद में समर्थन के बारे में पूछे जाने पर अशोक तंवर ने कहा की हालात के अनुसार व कार्यकर्ताओं की सलाह पर फैसला लेंगे। बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल के बयान कि अशोक तंवर इधर उधर भटक रहा है, पर उन्होंने कहा कि सुनीता दुग्गल खुद 2009 में सिरसा से कांग्रेस की टिकट मांग रही थी।

मैं तो कहीं नहीं भटक रहा हूं। कोई नई पार्टी में शामिल होने पर कहा कि मैंने 26 साल राष्ट्रीय पार्टी में सेवा की है। इस दौरान अशोक तंवर के निवास स्थान पर जजपा नेता रोहित गनेरीवाला थे। 

शाम साढ़े 6 बजे अभय पहुंचे तंवर की कोठी पर 
वहीं जजपा नेताओं के जाने के बाद शाम साढ़े 6 बजे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला तंवर की कोठी पर उनसे मुलाकात के लिए पहुंच गए। अशोक तंवर ने ऐलनाबाद में अभय सिंह का समर्थन किया। अभय सिंह ने उन्हें 19 अक्तूबर को ऐलनाबाद में होने वाली जनसभा का निमंत्रण दिया। इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जो सरकार बनेगी उसमें तंवर का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। 

अभय सिंह ने कहा कि तंवर ने कांग्रेस को मजबूत किया है। जब तंवर ने कांग्रेस छोड़ी थी मैने उसी दिन इनका स्वागत किया था। मेरा और अशोक तंवर का मकसद कांग्रेस व भाजपा को सत्ता से दूर रखना है। अशोक तंवर ने उन्हें रैली में आकर समर्थन देने का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें