फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 'जजपा' ने घोषित किए 7 उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Fri, 13 Sep 2019 10:26 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी हैं। जेजेपी ने एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक समेत 7 वरिष्ठ नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया हैं। इनमें पूर्व मंत्री हर्ष कुमार हथीन से चुनाव लड़ेंगे, पूर्व विधायक रामकुमार गौतम नारनौंद से प्रत्याशी, उकलाना से पूर्व विधायक अनूप धानक जेजेपी उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन


वहीं जेजेपी ने पानीपत ग्रामीण से देवेंद्र कादियान, महेंद्रगढ़ से राव रमेश पालड़ी, नारनौल से कमलेश सैणी और बावल से श्याम सुंदर को टिकट दी हैं।  उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि पार्टी ने युवा, महिला समेत सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए मजबूत, शिक्षित, युवा और विकासवादी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

हर्ष कुमार 32 वर्ष से चुनावी राजनीति में हैं और हथीन सीट पर 7 विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। रामकुमार गौतम (नारनौंद) इसी विधानसभा सीट पर 4 चुनाव लड़ चुके हैं। 2005 में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते जब पूरे हरियाणा में भाजपा के सिर्फ 2 विधायक बने थे। अनूप धानक ने 2014 में अपने पहले ही चुनाव में उकलाना विधानसभा सीट पर 41 प्रतिशत वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जेजेपी के गठन पर समर्थन देने वाले विधायकों में प्रमुख हैं।

विज्ञापन

राव रमेश पालड़ी जेजेपी के महेंद्रगढ़ जिलाध्यक्ष हैं। इनेलो में भी कई वरिष्ठ पदों पर रहे। जबकि देवेंद्र कादियान जेजेपी के युवा नेता। उनके पिता सतबीर कादियान 1987, 1991 और 2000 में नौल्था सीट से विधायक बने जिसकी जगह परिसीमन में पानीपत ग्रामीण सीट बनी।

इसी तरह कमलेश सैणी (नारनौल) ने 2014 में नारनौल सीट पर इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 4 हजार वोटों से जीत से चूक गए। इसके अलावा श्याम सुंदर सभरवाल बावल सीट पर 2014 में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और पहले ही चुनाव में उन्होंने लगभग 36 हजार वोट लिए थे।

उचाना से ही लडूंगा विधानसभा चुनाव :  दुष्यंत 
जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने काकडौद गांव में कहा कि जेजेपी द्वारा सात उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि उचाना उनकी कर्मभूमि है। विधानसभा चुनाव उचाना से ही लड़ेंगे। दुष्यंत ने दुर्जनपुर, उदयपुर, नचार, मखंड, बुडायन, खापड़ा गांव के दौरे किए। उन्होंने कहा कि रोहतक में 22 सितंबर को स्व. देवीलाल की जयंती मनाई जाएगी। जेजेपी उस जगह पर रैली कर रही है जहां कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी की रैली हुई है। मेला ग्राउंड मैदान में जेजेपी की रैली इन दोनों रैलियों से बड़ी होगी। इस रैली के बाद प्रदेश में बदलाव की शुरूआत होगी। 

 
विज्ञापन

दस जिलों की 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एसयूसीआई कम्युनिस्ट
सोशल यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया की हरियाणा इकाई एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) भी हरियाणा विधानसभा में चुनाव ताल ठोकेगी। चंडीगढ़ में इस पार्टी ने अपने 10 जिलों की 18 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने की घोषणा की है।

इनमें भिवानी से राजकुमार बासिया, तोशाम से रोहतास सैनी, बादशाहपुर से रामकिशन प्रजापत, गुडगांव से वजीर सिंह, हांसी से सत्यनारायण भाटौल, बहादुरगढ़ से भारत, बेरी से रवि अहलावत, पुंडरी से कृष्णचंद, थानेसर से राजकुमार सारसा, असंध से करतार सिंह मलिक, अटेली से सुबे सिंह यादव, नारनौल से सीताराम, नांगल चौधरी से छाजू राम रावत, कोसली से रामफल भाकली, रेवाड़ी से नरेश कुमार, राई से जयकरण, सोनीपत से जय भगवान और गोहाना से ईश्वर सिंह दहिया पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं हरियाणा राज्य कमेटी के सचिव सत्यवान ने पत्रकरों को बताया कि ‘जनता का, जनता के द्वारा, जनता के लिए’ शासन की पहले वाली जनतांत्रिक स्थिति अब नहीं है। यहां तक कि विभिन्न पार्टियों में सिद्धांत व नीतियों के मामले में भी अब कोई फर्क नहीं रह गया है। मात्र पूंजीपतियों की सेवा करने की उनमें परस्पर होड़ लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें