फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव: भाजपा की पहली सूची कल

Mon, 08 Sep 2014 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के टिकट की चाह रखने वाले दावेदारों का सस्पेंस मंगलवार को समाप्त हो सकता है। माना जा रहा है कि पार्टी की पहली सूची में कम से कम 30 उम्मीदवारों के नाम होंगे।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर नाम वर्तमान विधायकों और बीते विधानसभा चुनाव में दूसरा स्थान हासिल करने वाले नेताओं का होगा। हालांकि पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाने की औपचारिक घोषणा नहीं की है, मगर पार्टी नेतृत्व ने समिति के सदस्यों को मंगलवार को बैठक की संभावना के मद्देनजर तैयार रहने के लिए कहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को शाम में पार्टी मुख्यालय में होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व ने समिति के सदस्यों को संभावित बैठक की सूचना उपलब्ध करा दी है। चूंकि जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें सबसे पहले हरियाणा में ही चुनाव होंगे, इसीलिए पार्टी इस राज्य के उम्मीदवारों के मामले में सबसे पहले माथापच्ची करना चाहती है।
विज्ञापन


सूत्र के मुताबिक बैठक में कम केकम 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अगले हफ्ते सोमवार से शुक्रवार केबीच हरियाणा में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करेगा। आयोग की योजना राज्य में अक्टूबर केतीसरे हफ्ते में चुनाव कराने की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे से लौटते ही पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर मुहर लगा दी जाएगी। पार्टी ने सभी 90 सीटाें पर उम्मीदवाराें के पैनल तैयार कर लिए हैं। इनमेें से लॉटरी किसके नाम लगती है। इसका खुलासा अमित शाह की मंजूरी देने के बाद पता चल जाएगा।

हरियाणा में टिकट वितरण को लेकर किया जाने वाला होमवर्क भाजपा पूरा कर चुकी है। इस संदर्भ में पार्टी की एक बैठक 22 अगस्त को हुई थी। इसमें सौ नामों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद चार सितंबर को दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश चुनाव समिति ने सभी 90 सीटों पर पैनल तैयार कर लिए हैं। इसमें किसी सीट पर एक किसी पर दो और किसी पर तीन नाम तक हैं। तीन से ज्यादा नाम किसी सीट पर नहीं रखे गए हैं।

हरियाणा भाजपा के बड़े नामों का टिकट तय माना जा रहा है। लिहाजा जहां बड़े नामों पर चर्चा है वहां पर एक ही नाम का प्रस्ताव रखा गया है। कुल मिलाकर पांच नेताओं को संसदीय बोर्ड की बैठक में नामों का पैनल पर चर्चा करनी होगी। यह इन नेताओं पर तय करेगा कि यह किसके नाम की चर्चा करेंगे। कुल मिलाकर भाजपा रेस में अव्वल आने वाले नेताओं पर दांव लगाने के मूड में है।

पांच नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी:
प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी, सह प्रभारी अनिल जैन, चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और संगठन मंत्री सुरेश भट्ट को अधिकृत किया गया है। यह पांच नेता संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की चर्चा करेंगे। यह इन पर तय करेगा कि यह एक नाम पर चर्चा करते हैं या तीन नामों पर।

इनसेट
आम तौर पर प्रदेश की ओर से भेजे जाने वाले नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति अपनी मोहर लगा देती है, लेकिन अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हरियाणा का विधानसभा का पहला चुनाव है, लिहाजा यह सूची जारी होने के बाद पता चलेगा कि प्रदेश के नेताओं को प्रत्याशियों के चयन में कितनी वरीयता दी गई।

संसदीय बोर्ड की बैठक के साथ ही जारी होगी सूची:
हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता वीर कुमार यादव के मुताबिक  राष्ट्रीय अध्यक्ष इस समय पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड के दौरे पर हैं। उनके आते ही केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। आठ या नौ सितंबर तक पहली सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें