फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय: सीएम सैनी समेत इनको मिलेगा टिकट, हिसार से इन्हें तो बादशाहपुर से इनकी लगेगी लॉटरी

Tue, 27 Aug 2024 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। केंद्रीय समिति की बैठक के बाद 30 अगस्त को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं। हिसार विधानसभा क्षेत्र से सावित्री जिंदल और बादशाहपुर से राव नरबीर का टिकट लगभग फाइनल हो गया है। वहीं, सीएम की सीट को लेकर भी काफी मंथन किया गया। 
विज्ञापन


पार्टी सैनी को नारायणगढ़ और लाडवा सीट से लड़वाने के पक्ष में है। करनाल सीट से भाजपा पंजाबी समुदाय से उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 29 अगस्त को उम्मीदवारों पर मंथन करेगा। बैठक के अगले दिन पार्टी 30 अगस्त को अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।

हरियाणा भाजपा की विधानसभा चुनाव समिति की बैठक पिछले दिनों गुरुग्राम में हुई थी। दो दिन चली बैठक में 90 विधानसभा सीटों के लिए पैनल तैयार किए गए। उसके बाद हरियाणा के प्रभारी, सीएम व प्रदेश अध्यक्ष की छोटी टोली की बैठक हुई। दो दिन वरिष्ठ नेताओं ने इस सूची पर मंथन किया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छोटी टोली की बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। भाजपा नेतृत्व को सबसे ज्यादा मंथन उन सीटों पर करना पड़ा, जहां विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर हावी है। हिसार सीट पर भी कड़ा मुकाबला है। 

यहां से सैनी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल के बीच टिकटों को लेकर जोर आजमाइश चल रही है। फिलहाल पार्टी सावित्री जिंदल को टिकट देने के पक्ष में है। वहीं, अहीरवाल की भी कुछ सीटों पर काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

 

बादशाहपुर में पूर्व मंत्री राव नरबीर व मनोहर लाल के पूर्व ओएससी जवाहर यादव के बीच टिकट को लेकर काफी जोर-आजमाइश चल रही है। सूत्रों ने बताया कि राव नरबीर के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। पिछले चुनाव में भाजपा ने उनकी टिकट काट दी थी।

हलोपा को सिर्फ दो सीटें दे सकती है भाजपा
भाजपा को गठबंधन के साथ तालमेल बैठाना है। इनमें सिरसा जिले की सभी सीटें शामिल हैं। हलोपा सिरसा की सभी विधानसभा सीटों कालांवली, डबवाली, सिरसा, ऐलनाबाद और रानियां से अपने प्रत्याशी खड़े करना चाह रही है। मगर, फिलहाल भाजपा इस पर सहमत नहीं है। भाजपा हलोपा को दो सीटें देने को तैयार है।
विज्ञापन

इनको टिकट मिलना तय
भाजपा ने पहली सूची के लिए कुछ नाम तय कर दिए हैं। इनमें सीएम सैनी, कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भव्य बिश्नोई, श्रुति चौधरी, आरती राव, कृष्णमूर्ति हुड्डा, आदित्य देवीलाल, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल, मूलचंद शर्मा, अभय यादव, महिपाल ढांडा, सुभाष सुधा का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें