फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री बोले- 90 से 99 फीसदी किसान खेतों में कर रहे हैं काम

Mon, 12 Apr 2021 03:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी ( हरियाणा)

सार

कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा की मंडिया पहले से काफी बेहतर चल रही हैं। कांग्रेस और किसान नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। किसान और आढ़ती पहले से काफी खुश हैं। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसान नेता और सरकार मिल बैठकर फैसला करें।
विज्ञापन
रेवाड़ी पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को रेवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन कुर्सी की लड़ाई है। कुछ दल किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन दलों को किसान हित नहीं सिर्फ सत्ता चाहिए। इसके आगे कृषि मंत्री ने कहा कि आंदोलन में किसान नहीं है। 90 से 99 फीसदी किसान खेतों में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा: यमुनानगर में अनाज मंडी में भीषण आग, कई सौ कुंतल गेहूं और चार बाइक जलीं, चार झुलसे
विज्ञापन


भाजपा किसान हितैषी फैसला लेने में सबसे आगे है। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा की मंडिया पहले से काफी बेहतर चल रही हैं। कांग्रेस और किसान नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। किसान और आढ़ती पहले से काफी खुश हैं। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसान नेता और सरकार मिल बैठकर फैसला करें। इसका समाधान आवश्य निकलेगा। बता दें कि कृषि मंत्री सोमवार को रेवाड़ी की अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा : अनिल विज ने नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा खत, कहा- किसानों से की जाए बातचीत, हमें इनके स्वास्थ्य की चिंता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें