फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में हर्ष रावत ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहला चंडीगढ़ एथलेटिक्स अंडर- 23 चैंपियनशिप की शुरुआत शुक्रवार को सेक्टर- 7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुई। दो दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन खिलाड़ियाें नें अपने-अपने इवेंट में शानदार पद्रर्शन करते हुए पदक बटोरे। इस मौके पर टोक्यो ओलंपिक में ट्रेक एंड फील्ड में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का खासा क्रेज देखने को मिला। एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से इस मौके पर नीरज चोपड़ा की तस्वीर लगाई गई थी। इस मौके पर हर्ष रावत ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रुद्र प्रताप सिंह ने सिल्वर और विकास मंडल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा से प्रेरित होकर बेहतर थ्रो करने का प्रयास सफल रहा
जैवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाले हर्ष रावत सेक्टर- 7 केबी डीएवी में 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि नीरज चोपड़ा से प्रेरित होकर उन्होंने बेहतर थ्रो करने का प्रयास किया और इसमें वे सफल रहे। अपने प्रदर्शन से वे काफी खुश दिखे और बोले- आज का दिन मेरे लिए खुशियां लेकर आया
नीरज चोपड़ा मेरे आदर्श
जैवलिन थ्रो स्पर्धा में डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा उनके आदर्श हैं और वह उनके नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं।
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से हम भी कर सकते हैं कमाल
जैवलिन कांस्य पदक कांस्य पदक हासिल करने वाले विकास मंडल ने कहा- ‘ओलंपिक में नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। मैंने दृढ़ निश्चय कर लिया है कि अगर नीरज कमाल दिखा सकते हैं तो हम भी कड़ी मेहनत से यह मुकाम पा सकते हैं।’
नीरज चोपड़ी की कामयाबी पर मनाया जश्न... काटा केक
नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उत्साहित होकर चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन ने चंडीगढ़ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सभी इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियाें के चेस्ट नंबर के साथ नीरज चोपड़ा की तस्वीर भी लगा दी जिससे वह मेडल जीतने के लिए प्रेरित हों। इसके साथ ही चैंपियनशिप के दौरान नीरज चोपड़ा की कामयाबी पर खिलाड़ियाें के बीच केक भी काटा गया। इस दौरान अपने चेहते खिलाड़ी नीरज के पोस्टर के साथ खिलाड़ियों में सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

अन्य परिणाम इस प्रकार रहे
100 मीटर दौड़ : आयुष पहले, राजकुंवर दूसरे और तरणदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ : वसंत चौहान पहले, मेहताब खान दूसरे और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद : आयमन पहले, सार्थक दूसरे और चिराग तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें