मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच चल रहे विवाद में सिद्धू को हरीश रावत का समर्थन मिला है। मंगलवार को लुधियाना पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने की खुशी में नवजोत सिद्धू ने सिर्फ जफ्फी डाली थी, अगर वह खुशी में नाच भी लेते तो भी मैं उनका समर्थन करता। एक सिख के लिए यह सबसे खुशी की बात है।
करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने के लिए केंद्र और पाकिस्तान सरकार दोनों ने अच्छा काम किया है, इसलिए दोनों बधाई के पात्र हैं। इसके साथ वह पंजाब सरकार को भी बधाई देते है, क्योंकि इन्होंने भी कॉरिडोर खुलवाने में अपना प्रयास जारी रखा था।
उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बौखलाहट में हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि किसी भी समय सेना और आईएसआई मिलकर तख्ता पलट सकती है। इसलिए वह किसी तरह इस चीज से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
देश की अर्थव्यवस्था पर रावत ने कहा कि बाहरी देशों से कोई निवेश करने के नहीं आ रहा है। देश के अंदर भी निवेश कम होता जा रहा है। इसके लिए सीधे केंद्र सरकार जिम्मेदार है।