फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस में केजरीवाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Thu, 17 Mar 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से एसवाईएल के मुद्दे पर दिए गए बयान की हरियाणा विधानसभा में निंदा की गई। सदन ने केजरीवाल के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने सदन में निंदा प्रस्ताव पेश कर कहा कि दिल्ली के केजरी को दिल्ली के लोगों के लिए पानी की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने केजरीवाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद तय करें कि वे दिल्ली के बारे में सोचते हैं या पंजाब के बारे में। केजरी का पंजाब के मामले से कुछ लेना-देना नहीं है। वे एसवाईएल नहर के मुद्दे पर पंजाब का साथ देकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल को एसवाईएल से संबंधी मामले की जानकारी भी नहीं है। दिल्ली को भाखड़ा मेनलाइन, पश्चिमी यमुना नहर और दिल्ली चैनल के जरिए हरियाणा से मूनक नहर से होकर कुल 719 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जाती है। धनखड़ के इस प्रस्ताव को सदन में मौजूद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें