फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो की 35 साल पुरानी विकेट गिरी, गदराना BJP में शामिल हुए

Tue, 19 Apr 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इनेलो नेता हरदयाल सिंह गदराना बीजेपी में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के सहयोगी रहे इनेलो नेता सरदार हरदयाल सिंह गदराना भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित कार्यक्त्रस्म में मुख्यमंत्री खट्टर ने गदराना को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में जब से भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी है, सभी वर्गोँ के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई। इससे भाजपा का जनाधार बढ़ा है और अलग-अलग दल छोड़कर अनेक नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास की सोच पर काम करती है। हरदयाल सिंह गदराना का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल से राष्ट्रीय दल में शामिल होना आनंद का अनुभव है। उन्होंने गदराना और सिरसा जिले की भाजपा इकाई को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिलजुल कर भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

35 साल तक जुड़े रहे इनेलो से

इनेलो नेता हरदयाल सिंह गदराना बीजेपी में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
हरदयाल सिंह गदराना पिछले 35 वर्षों से इनेलो से जुड़े रहे हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के करीबी लोगों में शामिल गदराना पार्टी में रोड़ी व कालांवाली हल्का प्रधान सहित अनेक प्रमुख पदों के साथ-साथ सिरसा जिले के ओढ़ा में वे माता हरकी देवी महाविद्यालय के प्रधान तथा इनेलो के शासन काल में दो बार अलग-अलग निगमों के चेयरमैन भी रहे हैं।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार के कल्याणकारी कार्यक्त्रस्मों व भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर हरदयाल सिंह ने पुराने दल को अलविदा कहा। उन्होंने बताया कि हरदयाल सिंह ने भाजपा की विधिवत सदस्यता दिल्ली में ग्रहण की है लेकिन उनके हजारों समर्थक शीघ्र ही सिरसा में एक बड़े राजनीतिक आयोजन के दौरान भाजपा से जुड़ेंगे।

हरदयाल सिंह गदराना ने भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी सरकार व ऐसा कर्मठ नेतृत्व उन्हें नहीं दिखा। मुख्यमंत्री की कार्यशैली व अंत्योदय पर आधारित सोच से प्रभावित होकर वे भाजपा से जुड़े है। उन्हें जो भी कार्य दिया जाएगा उस पर वे पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, सिरसा जिला भाजपा के अध्यक्ष अमीर चंद मेहता, पूर्व मंत्री मनीराम केहरवाला, अमन चोपड़ा, रेणू शर्मा, रतनलाल बामनिया, आदित्य चौटाला, श्याम बजाज भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें