फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती की आज होगी धूम, ओपन डिनर

Tue, 15 Apr 2014 12:55 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर भर में मंगलवार को हनुमान जयंती की धूम होगी। खास बात यह है कि सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में ने हनुमान जयंती पर शहर के लोगों को ओपन निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन


मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि शाम को भजन संध्या के बाद रात को दो हजार से भी अधिक भक्तों को डिनर दिया जाएगा। इस डिनर में दाल मखनी, मटर पनीर, मिक्स वेज, आइसक्रीम, जलेबी, रोटी के विभिन्न प्रकार परोसे जाएंगे। मंदिर परिसर में भव्य पार्टी का रूप दिया जाएगा।

मंदिरों हनुमान जयंती की तैयारियों को अंतिम रूप दे दया गया है। शहर में तीन बड़े हनुमान जी सेक्टर-18, 20 और 40 सेक्टर में है। सभी मंदिरों में भव्य आयोजन होगा।
विज्ञापन


मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ होगा।सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी मंदिर में 32 फुट के हनुमानजी को नया वस्त्र धारण कराया जाएगा। गुग्गामाड़ी के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि चांदी के मुकुट और जनेऊ भी अर्पित होगा। 11 क्विंटल लड्डू का भोग लगेगा।

महिला सुंदर कांडस सभा सेक्टर-40 के हनुमंत धाम में हनुमान जयंती मनाएगी। सभा की प्रमुख नीना तिवारी ने बताया कि 251 देशी घी के दीयों से आरती होगी।

31 किलोग्राम का केक से पंचमुखी हनुमान का भोग लगेगा। सेक्टर-32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ होगा। सेक्टर-29 के बल शिव मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र पाल ने बताया कि मंदिर में हनुमान जयंती का आयोजन होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें