फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गुरुग्राम के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश दुग्गल का तबादला, चुनाव आयोग के आदेश पर भेजे गए पंचकूला मुख्यालय

Fri, 29 Mar 2024 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आईपीएस राजेश दुग्गल की चुनाव आयोग और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई थी। राजेश दुग्गल सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति हैं। हालांकि, सुनीता दुग्गल को इस बार टिकट नहीं मिला है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा निर्वाचन आयोग ने सिरसा से भाजपा की सांसद सुनीता दुग्गल के आईपीएस पति का गुरुग्राम से पंचकूला में तबादला कर दिया है। आईपीएस राजेश दुग्गल इस समय गुरुग्राम में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर थे। अब उन्हें पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आईपीएस राजेश दुग्गल की चुनाव आयोग और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई थी। राजेश दुग्गल सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति हैं। हालांकि, सुनीता दुग्गल को इस बार टिकट नहीं मिला है, लेकिन पंजाब सहित कई अन्य राज्यों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से दुग्गल को हटाने का आग्रह किया गया था।

इससे पहले भी दुग्गल के खिलाफ आयोग को शिकायत गई थी। जिसमें अपनी पत्नी के चुनाव में प्रचार करने संबंधी आरोप लगाए गए थे। बाद में इस पर भी आयोग ने संज्ञान लिया था। चुनाव आयोग ने एचसीएस अधिकारी एवं बराड़ा एसडीएम विजेंद्र सिंह को भी चुनावी ड्यूटी से हटाने के आदेश दिए हैं। विजेंद्र की सेवानिवृत्ति 31 मई, 2024 को है। चुनाव प्रक्रिया 4 जून तक चलेगी। इस मामले में एडवोकेट हेमंत कुमार ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। जिसके बाद ही आयोग ने संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार को हटाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें