फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः किसी गुरुद्वारा साहिब में अब नहीं कटेगा केक, सिरोपा भेंट करने को लेकर बड़ा फैसला

Fri, 22 Nov 2019 10:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रबंधक कमेटी मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब किसी भी गुरुद्वारा साहिब में केक नहीं काटा जाएगा। साथ ही सिरोपा भेंट करने को लेकर भी एक अहम फैसला लिया गया। फैसले के मुताबिक, नगर कीर्तन में पंच प्यारों के अलावा जगह-जगह स्वागत के लिए बने स्टालों के एक-एक प्रमुख प्रबंधक को ही सिरोपा डाला जाएगा। नगर कीर्तन में शामिल होने वाले राजनेता या बड़े अधिकारी या सामाजिक कार्यकर्ताओं को अब सिरोपा नहीं प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


यह फैसला वीरवार को सेक्टर 22 स्थित गुरुद्वारा साहिब में चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन तारा सिंह ने की। बैठक में पास हुए प्रस्तावों की जानकारी देते हुए संगठन के महासचिव रघबीर सिंह रामपुर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में अब केक काटने की मनाही हो गई है। नगर कीर्तन में पंच प्यारों के अलावा किसी को भी सिरोपा नहीं दिया जाएगा।

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर कई गुरुद्वारों में केक काटे गए थे। यह गुरु की मर्यादा के खिलाफ है। सभी गुरुद्वारा साहिब में इसकी जानकारी दे दी गई और उन्होंने आगे से केक काटने से मना भी कर दिया है। बैठक में चंडीगढ़ अमरजीत सिंह सहगल, गुरजोत सिंह साहनी, तेजवंत सिंह गिल, साधु सिंह, करम सिंह नफरा, प्रीतपाल सिंह सहित 40 गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 नवंबर को निकाला जाएगा नगर कीर्तन

रघबीर सिंह ने बताया कि बैठक में शहीदी नगर कीर्तन 29 नवंबर को आयोजित करने का फैसला लिया गया। यह नगर कीर्तन श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व 1 दिसंबर को है। इसी उपलक्ष्य में सेक्टर 22 के गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन आयोजित किया जा रहा है।

यह नगर कीर्तन सेक्टर 22 के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सेक्टर 17 के बस अड्डे से होते हुए प्रेस चौक होते हुए सेक्टर 8 के गुरुद्वारा साहिब होकर सात की मार्केट से होते हुए गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा। इसके बाद यह सेक्टर 20, 21, 22, 23 की मार्केट होते हुए सेक्टर 37 के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें