चंडीगढ़। सेक्टर-20 के गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी में श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में कथा-कीर्तन समागम रखे गए। इसमें विशेष रूप से श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी जत्थे शामिल हुए।
गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरइंदर बीर सिंह हैप्पी ने बताया कि गुरु साहिब के प्रकाश पर्व के संबंध में दो दिन पहले से ही श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया था उनका भोग पड़ा। इसके बाद कथा कीर्तन दीवान सजाया गया। भाई इशपाल सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब, भाई शौकीन सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब, भाई गुरतेग सिंह, स्त्री सत्संग जत्था गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी, भाई नवदीप सिंह और भाई दिलबर सिंह हजूरी रागी गुरद्वारा कलगीधर खेड़ी चंडीगढ़ ने कीर्तन पेश किया।
कथा वाचक भाई सतबीर सिंह जी ने गुरु नानक साहिब के जीवन, आदर्शों और विचारों से संगत को निहाल किया। समागम में संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। गुरद्वारा कलगीधर खेड़ी की प्रबंधक कमेटी के सचिव हुकम सिंह, मोहिंदर सिंह, हरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह, हरविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर चला।