पंजाब के दो सबसे अमीर विधायकों के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन इनसे भी अमीर है पंजाब का एक पुलिसवाला। 2012 में दायर हलफनामे के मुताबिक पंजाब में
दो सबसे अमीर विधायकों में कांग्रेस विधायक केवल ढिल्लों ने 137 करोड़ और करण कौर बरार ने 128 करोड़ की संपत्ति दिखाई थी।
मोहाली के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर उन दोनों से ज्यादा अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 152 करोड़ रुपये है। भुल्लर ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाईट पर
अपनी संपत्ति का ब्यौरा अपलोड किया है। इतनी संपति के साथ भुल्लर पंजाब में आईपीएस के करोड़पति क्लब में टॉप पर काबिज हो गए हैं। गृह मंत्रालय में दर्ज रिकॉर्ड के
मुताबिक पंजाब में आईपीएस अधिकारियों की कुल संपत्ति 500 करोड़ के लगभग है।
भुल्लर के बाद करोड़पति क्लब में नंबर दो पर एआईजी(पर्सनल) आशीष चौधरी का नाम है, जिनके नाम पर 22.6 करोड़ की संपति दर्ज है। उसके बाद डीजीपी (हाउसिंग
क्राप) सुमेध सैनी 16 करोड़, लुधियाना के कमिश्नर जतिंदर औलख 10.3 करोड़, आईजी(लॉ एंड ऑर्डर) नौनिहाल सिंह के नाम पर 8.7 करोड़ की संपत्ति दर्ज है।
मोहाली में दूसरी बार एसएसपी बने हैं भुल्लर
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर मोहाली के दो बार एसएसपी रह चुके है। पहली बार वह 2009 से 2013 तक इसके बाद 2015 से अब तक उनका कार्यकाल चल रहा है।
इससे पहले जब मोहाली जिला नहीं होता था। मोहाली रोपड़ जिले का हिस्सा था, तो वह रोपड़ के एसएसपी रह चुके है। इसके अलावा वह लुधियाना देहाती के भी एसएपी
रह चुके हैं। वह, 130 प्लस आईपीएस अफसरों में से एक है, जिन्होंने अपनी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की है।