फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम रवाना

Tue, 21 Nov 2023 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
राम रहीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म व हत्या के केस में सजायाफ्ता राम रहीम मंगलवार को एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया। उसे सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। मंगलवार दोपहर हनीप्रीत और चरणजीत सिंह सुनारिया जेल पहुंचे। 
विज्ञापन


15 मिनट बाद ही राम रहीम को अपने साथ यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ले गए। डीएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम राम रहीम को आश्रम में छोड़ने गई है। 

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले रामरहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। 
विज्ञापन


उसे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आएगी। जेल में रामरहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें