फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSG की रिलीज पर पहली बार बोले राम रहीम

Sun, 25 Jan 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने फिल्म 'एमएसजी' की रिलीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिरसा में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलते ही फिल्म एक या दो दिन में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में एक लाइन और एक शब्द को म्यूट किया गया है। ड्रग माफिया ही फिल्म का विरोध कर रहा है, क्योंकि इससे फिल्म से उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन


शनिवार को शाह सतनाम धाम में चिकित्सा शिविर के उद्घाटन से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। डेरा पाखंड का विरोध करता है, लेकिन फिल्म में जादू वाले दृश्य पाखंड को बढ़ावा देंगे, के  सवाल पर उन्होंने कहा कि डेरा पाखंड का विरोध करता है। फिल्म में कुछ दृश्य काल्पनिक डाले गए हैं, जिसका उल्लेख किया गया है कि फिल्म में पाखंड को बढ़ावा देने जैसा कुछ नहीं है।

सेंसर बोर्ड की टिप्पणी की कि फिल्म कम लंबा विज्ञापन ज्यादा है, पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता भी नहीं है कि सेंसर बोर्ड ने ऐसा कुछ कहा है। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल ने एक लाइन और एक शब्द को म्यूट करवाया है। बाकी फिल्म को उसने पास कर दिया है। ऑर्डर भी जारी कर दिया है, जो उनके पास हैं। सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलते ही एक-दो दिन में फिल्म रिलीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बाप-बेटी एक साथ देख सकते हैं फिल्म

राम रहीम ने कहा कि फिल्म पूरी तरह से सामाजिक है। इसमें नंगापन नहीं है। गांव में भी बाप-बेटी एक साथ फिल्म देख सकते हैं। युवाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म बनाई गई है कि नशे की लत में डूबे युवा को राह मिल सके। फिल्म कन्या भ्रूण हत्या रोकने, पौधरोपण और रक्तदान जैसे मानवता भलाई कार्य का संदेश देती है।

पंजाब में एक वर्ग विशेष द्वारा फिल्म का विरोध किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब में ही सबसे ज्यादा नशे का कारोबार होता है और नशे के दुकानदारों की दुकान बंद होने वाली है, इसलिए विरोध किया जा रहा है।

पंजाब सरकार द्वारा फिल्म पर रोक लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुना है पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर सेंसर बोर्ड जैसी बड़ी संस्था फिल्म पास करती है तो वे विरोध करने वाले कौन होते हैं। लेकिन फिल्म पर रोक लगा दी गई, वे ही जानें। उन्होंने कहा कि बिना फिल्म देखे विरोध करना गलत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एमएसजी पार्ट टू का निर्माण कार्य जारी है और करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

भगवान उनको सदबुद्धि दे

इनेलो की ओर से फिल्म का विरोध किए जाने के सवाल पर डेरामुखी ने कहा कि सबको अच्छी तरह पता है कि विधानसभा चुनाव में डेरा की साध संगत ने अपने स्तर पर भाजपा को समर्थन दिया था। ऐसे में दूसरे दलों की हार हुई। उन्होंने इनेलो का नाम लिए बिना मीडिया से ही सवाल किया कि क्यों उनके मुंह से नाम कहलवाना चाहते हो। भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें।

कहा था, कोई माई का लाल आएगा
डेरा प्रमुख ने कहा कि वे सदैव सत्संग में कहा करते थे कि देश में कोई माई का लाल आएगा जो उनके कार्य को समाज हित में लागू करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा संचालित मानवता भलाई कार्य को लागू करना शुरू किया है। सफाई अभियान डेरा ने शुरू किया, जिसे पीएम ने पूरे देश में लागू किया। बेटी बचाओ अभियान भी लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी प्रधानमंत्री से भेंट होगी तो वे उन्हें डेरा के 105 मानवता भलाई कार्यो की सूची सौंपेगे और उन्हें लागू करने का अनुरोध करेंगे।

गौशाला-नंदीशाला बनाने को तैयार
उन्होंने कहा कि डेरा गौशाला और नंदीशाला बनाने के लिए तैयार है। डेरा कमेटी की ओर से इस बारे में जल्द ही एसडीएम और सीटीम से बातचीत की थी। अगर प्रशासन गांवों में गोचर भूमि दिलाता है तो वहीं पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति को रोकने की दिशा में काम किया जा रहा है।ं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें