फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर: पीड़ित अध्यापिकाओं ने बीपीईओ के खिलाफ बयान दर्ज कराए, जांच टीम ने सुनी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय जांच टीम के समक्ष गुरदासपुर की पीड़ित महिला अध्यापिकाओं ने बीपीईओ कादियां 2 के खिलाफ अपने बयानों की पुष्टि की। यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर और डीएसई एलिमेंट्री एजुकेशन चंडीगढ़ के निर्देशों पर की गई।
विज्ञापन

संघर्ष कमेटी के सदस्य अमरजीत शास्त्री और बलविंदर कौर रावलपिंडी ने प्रेस को बताया कि अध्यापिकाओं ने कम से कम 70 पन्नों का हलफनामा प्रस्तुत किया। इसमें आरोप लगाया गया कि बीपीईओ ने बदले की भावना से अवकाश नहीं दिया, एक्स इंडिया छुट्टी रोककर आर्थिक और मानसिक परेशानियां दीं। साथ ही जिला शिक्षा कार्यालय की ढीली कारगुजारी का भी जिक्र किया गया।
इसी तरह सरकारी प्राइमरी स्कूल खेहरा ब्लॉक फतेहगढ़ चूड़ियां की एक अध्यापिका ने 50 पन्नों की शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया कि रिलीव प्रक्रिया में उन्हें 14 दिन तक परेशान किया गया, और ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के क्लर्क ने अस्थाई ड्यूटी पर तैनात तीन अध्यापकों को नियमों के खिलाफ सस्पेंड किया।
विज्ञापन


संघर्षशील संगठनों की रिव्यू मीटिंग बुलाई
महिला कर्मचारी तालमेल फ्रंट की कन्वीनर बलविंदर कौर रावलपिंडी ने बताया कि 3 फरवरी को गुरदासपुर में संघर्षशील संगठनों की रिव्यू मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें किसान, मजदूर, कर्मचारी और पेंशनर्स के संगठन हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित अध्यापिकाओं को न्याय मिलने तक लगातार प्रयास जारी रहेंगे। बयान दर्ज कराने के दौरान अमरजीत शास्त्री, सुरिंदर सिंह हरपुरा, कमलप्रीत कौर, हरदीप कौर, सुखप्रीत कौर गिल और सर्वजीत सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें