फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर उपचुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के सुनील जाखड़ 1.93 लाख वोटों से जीते

Sun, 15 Oct 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
Sunil Jakhar - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को रिकॉर्ड जीत मिली है, जो बीजेपी के लिए बड़ा झटका है। 'आप' उम्मीदवार सुरेश खजूरिया की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


सुनील जाखड़ 1,93,219 वोटों से जीते। सवेरे 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही थी। 11 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जीत के साथ ही कांग्रेस में जश्न शुरू हो गया। वैसे शुरुआती रुझान से ही कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ आगे चल रहे थे।
  Punjab: Congress's Sunil Jakhar wins #GurdaspurLokSabhaBypoll by 1,93,219 votes pic.twitter.com/rZMlF9qTvX — ANI (@ANI) October 15, 2017
    Ppl of Gurdaspur have sent a strong message of their resentment to policies pursued by Modi Ji led Centre: Sunil Jakhar #GurdaspurByPoll pic.twitter.com/6JMxqdHK0k — ANI (@ANI) October 15, 20
विज्ञापन


  This is a beautiful Diwali gift, packed with a red ribbon, for our would be party president Rahul Gandhi: Navjot Sidhu #GurdaspurByPoll pic.twitter.com/A5SRHoT6VB — ANI (@ANI) October 15, 2017
#Punjab Congress: 4,99,752, BJP 3,06,533, AAP 23,579 votes.#GurdaspurLokSabhaBypoll — ANI (@ANI) October 15, 2017
विज्ञापन

11 अक्तूबर को 8,59,336 मतदाताओं ने मतदान किया था

गुरदासपुर उपचुनाव
गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 15 लाख 17 हजार 436 वोटर हैं। उपचुनाव में कुल 8 लाख 59 हजार 336 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें 4 लाख 47 हजार 298 पुरुष तथा 4 लाख 12 हजार 038 महिला मतदाता थीं।

गुरदासपुर व पठानकोट में दो मतगणना केंद्र बनाए गए थे। पठानकोट में तीन विधानसभा हलकों व गुरदासपुर में छह विधानसभा हलकों की मतगणना हुई। अहम मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़, भाजपा के स्वर्ण सलारिया व आम आदमी पार्टी के सुरेश खजूरिया के बीच था।

एसडी कॉलेज पठानकोट में विधानसभा हलका पठानकोट, भोआ और सुजानपुर की मतगणना हुई। सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गुरदासपुर में विधानसभा हलका दीनानगर, गुरदासपुर, डेरा बाबा नानक, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला व कादियां की मतगणना हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें