चंडीगढ़। गुलनाज ग्रेवाल के हरफनमौला प्रदर्शन से क्रिकेट कप में यंगेस्टर्स क्रिकेट क्लब ने डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट एचएमटी पिंजौर में खेला जा रहा है। इसमें ट्राइसिटी की क्रिकेट टीमें शिरकत कर रही हैं।
मैच में टॉस जीतकर डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 82 रन बनाए। पीयूष ने 17 रन और हरनूर सिंह ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में गुलनाज ग्रेवाल ने 16 रन देकर 2 विकेट और सार्थक ने 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंगेस्टर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 15.2 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुलनाज ग्रेवाल ने 20 रन और राजवीर ने 14 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रजवीर, दिलवीर और शुभदीप ने 1-1 विकेट चटकाया।