चंडीगढ़। पीयू से संबद्ध शहर के कॉलेजों में बीएड के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें दस फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। दूसरे वर्ग के विद्यार्थी लाभ नहीं उठा सकेंगे। एक दिसंबर से आवेदन मिलने शुरू होंगे जो पांच दिसंबर तक चलेंगे। 2175 रुपये शुल्क देना होगा। यह ऑनलाइन ही जमा होगा। विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक के अलावा अन्य जरूरी अभिलेख जमा करने होंगे। उम्मीदवार को एक ही पीडीएफ फाइल में सभी दस्तावेजों को ईमेल आईडी chandigarhbed@pu.ac.in पर भेजना आवश्यक होगा।