फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डी : विभाग आवंटित नहीं, सरकार ने मांगा विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी विभागाध्यक्षों से रिक्त पदों की जानकारी 48 घंटे में देने को कहा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सभी विभागों से ग्रुप डी के चयनित उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की जानकारी 48 घंटे के भीतर देने को कहा है। विभागों को रिक्त पदों की जानकारी जिले वार देनी होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागाध्यक्ष को पत्र भेज दिया है। दरअसल चयनित उम्मीदवार विभाग आवंटन की मांग कर रहे हैं। इसी साल मार्च में ग्रुप डी की हुई नियुक्तियों में कॉमन कैडर के तहत नियुक्त होने कर्मचारियों को अब तक विभाग आवंटित नहीं हुआ है। उनकी नियुक्ति को पूरे दो महीने बीत गए हैं और न ही वेतन मिला है। इससे लोगों में नाराजगी है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी विभागों से तत्काल जानकारी मांग ली है। साथ ही मुख्य सचिव की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है कि रिक्त पदों की जानकारी सावधानी पूर्वक भरी जाए। इसमें कोई विसंगति पाई गई तो उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें