फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब 25 को होगी डॉक्टर्स एसोसिएशन व सरकार की बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन और सरकार के बीच वार्ता अब 25 जून को होगी। पहले यह बैठक 21 जून को होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर अधिकारियों के नहीं आने से यह बैठक स्थगित करनी पड़ी। अब यह बैठक 25 को शाम तीन बजे रखी गई है। एचसीएमएस एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजेश ख्यालिया ने बताया कि योग दिवस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों और अफसरों के अहम बैठकों में व्यस्त होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि कईं वर्षों से जायज मांगों को लेकर वे चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। 25 जून को एसीएस हेल्थ से मिलेंगे और विस्तार से अपनी बात रखेंगे। उसके बाद भी कोई हल नहीं निकाला गया, तो एक जुलाई से आंदोलन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें