फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में भूमिगत जल ‘सुरक्षित’ घोषित, अवैध बोरवेल पर चलेगा डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की समीक्षा बैठक में चंडीगढ़ को भूमिगत जल उपयोग के मामले में ‘सुरक्षित’ श्रेणी में रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव मनीप सिंह ब्रार ने की। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि फिलहाल केवल 67 प्रतिशत भूमिगत जल संसाधनों का ही उपयोग किया जा रहा है। यह सीमा के भीतर है और टिकाऊ खपत को दर्शाता है। इस पर गृह सचिव ने नगर निगम और भूजल प्राधिकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘सुरक्षित’ स्थिति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और लोगों में जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध बोरवेल पर सख्त कार्रवाई होगी
बैठक में अवैध बोरवेल गतिविधियों पर सख्ती की जरूरत पर जोर दिया गया। गृह सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अनधिकृत बोरवेल पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध बोरवेल शहर के जल भंडार की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। नगर निगम ने दोहराया कि सभी भूमिगत जल गतिविधियां कानूनी और पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें