फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फेरे लेने से पहले आया फोन और अचानक मंडप से गायब हुआ दूल्हा...अब पुलिस हिरासत में

Sun, 16 Dec 2018 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
एक पैलेस में चल रहे शादी समारोह में हंगामा हो गया। दरअसल मंडप पर बैठा दूल्हा अचानक गायब हो गया है। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत मेें ले लिया है। आखिरकार आप भी सोच रहे होंगे की ये मामला है क्या। पूरा मामला यह है कि पंजाब के लुधियाना में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
अचानक मंडप से दूल्हा गायब हो गया। तोड़ी देर बाद दूल्हा सामने आया तो उसने तीन लाख रुपये की मांग रख दी। इसी बात से नाराज दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
वहीं दूल्हे के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को फेरों से ठीक पहले उसकी प्रेमिका ने फोन कर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसलिए उसने शादी से इंकार किया। फिलहाल डिविजन नंबर-3 पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाजन रोड भामिया निवासी राज कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी बेटी का विवाह जालंधर के संतोख पुरा निवासी दीपक कुमार के साथ तय हुआ था। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
शुक्रवार को आरोपी दीपक कुमार बारात लेकर पैलेस पहुंचा। फेरों से ठीक पहले दीपक कुमार ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है, वह उल्टी करने का बहाना बनाकर बाथरूम की तरफ भाग गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पता चला कि वह फेरों से पहले तीन लाख रुपये देने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
सभी लोगों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई जगदीश राज के अनुसार आरोपी दीपक कुमार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
लड़के के परिजनों का पक्ष:
दीपक कुमार के परिजनों के अनुसार संतोखपुरा (जालंधर) में उनका कबाड़ का काम है। दीपक कुमार का पहले किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा था। फेरों से ठीक पहले उसे लड़की ने फोन कर धमकी दी, अगर उसने शादी की तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसलिए दीपक वहां से निकल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें