यह सारी बातें उसकी लड़कियों ने उसे तब बताई जब वह डरी-सहमी रहने लगी थी। महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय छोटी बेटी ने बताया कि अक्टूबर महीने में परगट सिंह ने उसे कमरे में ले जाकर दिन के समय कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर उसे पिला दी और उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर दुष्कर्म किया। फिर उसने उसे धमकाया कि यदि उसने अपने परिवार को बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। परगट सिंह ने नवंबर माह में फिर उसकी छोटी बेटी को शहर के किसी कमरे में ले जाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया और फिर पहले वाली धमकी दोहराई। पीड़िता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी ने डरते हुए बताया कि परगट सिंह जनवरी माह में उसे भी किसी सुल्तानपुर लोधी शहर के गुरुद्वारा साहिब के समीप किसी कमरे में लेकर गया था, जहां उसने बाढ़ प्रभावित बच्चियों को मुआवजा मिलने वाले फार्मों पर साइन करवाए थे।
जहां पर उसने उससे छेड़खानी की और जबरन दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह से वहां से भाग आई। उसने बताया कि फिर उसने उनकी अश्लील तस्वीरें वाट्सअप पर लोगों में वायरल कर दी। इस पर थाना सुल्तानपुर लोधी ने पाकसो, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर ग्रंथी परगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़ित परिवार का मुंह बोला रिश्तेदार हैं। फिलहाल छोटी लड़की के साथ हुए दुराचार का केस दर्ज किया है। बड़ी लड़की ने भी दुष्कर्म होने के आरोप लगाए हैं, जिसके तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस समय इसने दोनों बच्चियों से दुष्कर्म किया, उस समय वह गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी था, लेकिन अब उसे निकाल दिया गया है। आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है, जिससे पता चल सके कि इसने और कितनी बच्चियों के साथ गलत काम किए हैं। पाक्सो एक्ट के मामले में कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।