हरियाणा में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह इस बार करनाल में आयोजित गया। यहां राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी राष्ट्रीय ध्वज फहराए। वे शाम को चंडीगढ़ में ही एट-होम में शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैथल में राष्ट्रीय ध्वज फहराए।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंबाला में, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा गुड़गांव में, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पंचकूला में, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रोहतक में, स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज पानीपत में, लोक निर्माण मंत्री नरवीर सिंह महेंद्रगढ़ (नारनौल) में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन यमुनानगर में, सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम सिंह यादव झज्जर में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार भिवानी में और खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराए।
उपमंडल मुख्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज संबंधित उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) और तहसील मुख्यालयों पर (जहां पर तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) तहसीलदार द्वारा फहराया गया। मंडल, जिला, उपमंडल, तहसील मुख्यालयों पर पुलिस परेड का आयोजन किया गया। यदि पुलिस दस्ते पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हैं तो राष्ट्रीय कैडेट कोर और होम गार्ड के दस्ते पुलिस के साथ परेड में हिस्सा लिया।