फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की घटना पर बजरंग का ट्वीट: 'जब लोकतंत्र से संवाद का विकल्प हटा दिया जाता है तो वह तानाशाही शासन बन जाता है'

Mon, 17 May 2021 10:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
हिसार मामले पर पहलवान बजरंग पुनिया ने किया ट्वीट। - फोटो : @BajrangPunia
विज्ञापन

हिसार में बवाल के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने सरकार से किसानों संग बातचीत करके मामला सुलझाने की अपील की है। बजरंग पूनिया ने इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए बातचीत को जरूरी बताया है और कहा कि बातचीत करके ही कोई हल निकाला जा सकता है। वहीं किसान नेताओं ने इस घटना के बाद सबक लेते हुए भड़काकर बवाल कराने वालों से दूर रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


हिसार में सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम के बाद जमकर बवाल हुआ था। इस घटना में किसानों के साथ ही पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हिसार में हुए बवाल के बाद पहलवान बजरंग पूनिया भी आगे आए हैं। बजरंग पूनिया ने कहा कि जब लोकतंत्र से संवाद का विकल्प हटा दिया जाता है तो वह तानाशाही शासन बन जाता है। हिसार में प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ कार्रवाई एक उदाहरण है कि बातचीत क्यों जरूरी है। इसको देखते हुए समस्या के स्थायी समाधान खोजने के लिए सरकार को किसान नेताओं के साथ बातचीत शुरू करनी चाहिए। 
  भड़काकर बवाल कराने वालों से दूर रहना चाहिए : चढूनी
विज्ञापन

हिसार की घटना के बाद भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जिस तरह से हिसार में हुआ है और उसके बाद किसानों ने एकजुटता दिखाई। उसने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बीच भी यह भी सामने आया है कि ऐसे में कुछ लोग अति उत्साहित हो जाते हैं और भड़काकर बवाल कराने का प्रयास करते हैं। उससे सभी को बचना होगा और दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन


किसान आंदोलन में शुरुआत से बॉर्डर पर जमे सेवानिवृत्त मेजर खान का निधन
पंजाब के पटियाला के झंडी गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त मेजर खान का सोमवार को निधन हो गया। वे 24 साल तक सेना में रहकर देश की सुरक्षा करते रहे। वे आंदोलन के शुरुआत से बॉर्डर पर जमे हुए थे। बताया जा रहा है कि वह एक भी दिन अपने घर नहीं गए थे लेकिन उनकी कई दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। उनको बुखार व सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही थी। उसके बाद ही वह वापस घर गए थे और उनका निधन हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें