फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब आई संजीवनी: बोकारो से 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर फिल्लौर पहुंची ट्रेन, तय किया 1433 किमी का सफर

Mon, 17 May 2021 08:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिल्लौर (पंजाब)

सार

रेलवे इन दिनों संकट मोचन की भूमिका में है। ऑक्सीजन रूपी संजीवनी लेकर देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है। ऐसी ही एक ट्रेन बोकारो से पंजाब के फिल्लौर पहुंची। 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर पहुंची ये ट्रेन कई लोगों को जिंदगी देगी।
विज्ञापन
फिल्लौर पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोकारो से 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन ट्रेन के माध्यम से फिल्लौर (पंजाब) पहुंची है। रेलवे कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। इस बात की जानकारी फिरोजपुर रेल डिवीजन के मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने दी।

विज्ञापन


डीआरएम ने कहा कि कोरोना महामारी से पीड़ित मानव जीवन की रक्षा हेतु राज्य की आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पंजाब के लिए पहली लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के दो क्रायोजेनिक टैंक जो रविवार शाम पौने सात बजे बोकारो से चले थे। 

यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो से 1433 किलोमीटर की दूरी तय कर 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के साथ सोमवार शाम पांच बजे फिल्लौर पहुंची है। यह अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे (औसत 67 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से मुरादाबाद, सहारनपुर, राजपुरा, साहनेवाल, लुधियाना से गुजरते हुए फिल्लौर पहुंची है। ऑक्सीजन टैंकरों को पंजाब सरकार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस, एक क्रायोजेनिक कार्गो होने के कारण लिक्विड ऑक्सीजन के परिवहन में कई सीमाएं होती हैं अर्थात इसे ले जाने के लिए निश्चित अधिकतम गति, लोड और खाली करने आदि सीमाओं के अंदर इसका परिवहन करना पड़ता है। साथ ही इन ट्रेनों का परिवहन ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किया जा रहा है ताकि इनका संचालन बिना रुकावट के हो। डीआरएम ने कहा कि पंजाब पहुंची ऑक्सीजन से कई जानें बच सकेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें