फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हिंसा: गृह सविच राम निवास नपे, अब एसएस प्रसाद को मिली जिम्मेदारी

Wed, 13 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
पंचकूला हिंसा के बाद हरियाणा के गृह सविच पर गाज गिरी है। सरकार ने गृहसचिव राम निवास को हटा दिया है। नए गृहसचिव एसएस प्रसाद को बनाया गया है। इसके अलावा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 14 आईएएस अधिकारियों और 2 एचसीएस अधिकारी बदले गए हैं।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा की बहादुर बेटी वर्णिका कुंडू के आईएएस पिता वीएस कुंडू पर तबादले की गाज गिर गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को बेटी से छेड़छाड़ मामले में सलाखों के पीछे पहुंचाने का खामियाजा कुंडू को भुगतना पड़ा है। कुंडू की बेटी वर्णिका से बराला के बेटे ने 4 अगस्त की रात चंडीगढ़ में छेड़छाड़ की थी।

पढ़ें:- पंचकूला में दंगा भड़काने के लिए डेरे ने करोड़ों खर्चे, गोविंद ने रची थी साजिश

इसके बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा और भाजपा के साथ ही सरकार केलिए स्थिति असहज हो गई। सरकार ने मामले के एक माह आठ दिन बाद कुंडू को उनके पद से हटाया है। सरकार ने कुंडू सहित 14 आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश मंगलवार देर शाम जारी कर दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल
कुंडू को पर्यटन विभाग के एसीएस पद से हटाकर साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग में भेज दिया गया है। पर्यटन के मुकाबले इस विभाग को कम महत्व का माना जाता है। कुंडू इस पद पर आईएएस रजनी शेखरी सिब्बल की जगह सेवाएं देंगे। सिब्बल की सेवाएं सरकार ने मंगलवार को केंद्र सरकार को सौंप दी।

सिब्बल वहां श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की महानिदेशक पद पर सेवाएं देंगी। तबादलों में गृह सचिव रामनिवास भी नप गए हैं। माना जा रहा है कि डेरा प्रकरण में रामनिवास की भूमिका से सरकार संतुष्ट नहीं थी।

पढ़ें:- चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः कबूलनामा- अकेली लड़की रात में देख मन में बुरा ख्याल आया

​इसलिए उन्हें गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से हटा दियाग या है। नए गृह सचिव एसएस प्रसाद नियुक्त किए गए हैं। रामनिवास खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एसीएस का जिम्मा संभालेंगे, अभी इसकी कमान प्रसाद के हाथ थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें