फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार, पीजीटी संस्कृत की भर्ती में पुरानी शैक्षणिक योग्यता पर ही होंगे इंटरव्यू

Tue, 11 Dec 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
खत्म हो गया इंतजार, विवादों में चल रही पीजीटी संस्कृत की भर्तियों में अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इंटरव्यू लिस्ट जारी कर तारीख तय कर दी है। इन भर्ती के लिए अब 15 दिसंबर को आयोग कार्यालय में इंटरव्यू होगा और इसके लिए शैक्षणिक योग्यता भी पूर्व घोषित ही रहेगी। इसे लेकर लंबे अरसे से भर्तियां क्लीयर होने का इंतजार कर रहे युवा आवेदकों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ‘अमर उजाला’ ने 29 नवंबर के अंक में इस मामले को ‘बिना सूचना बदल डाली शैक्षणिक योग्यता, विवाद बढ़ा तो इंटरव्यू रद्द’ शीर्षक के साथ प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया था। इसमें बताया गया था कि इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इंटरव्यू से ठीक पहले बिना सूचना दिए अचानक शैक्षणिक योग्यता ही बदल दी और इंटरव्यू सूची में अपात्र लोगों को भी शामिल कर लिया।

सूची जारी होने के बाद योग्य आवेदक  सकते में रहे गए और उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली। आयोग ने बढ़ते विवाद को देख आनन-फानन में बदली शैक्षणिक  योग्यता के आधार पर जारी इंटरव्यू को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया और इसकी सूचना भी हाईकोर्ट में भी दी। उधर, इसी विवाद के चलते पीजीटी संस्कृत की ये भर्तियां करीब साढ़े तीन साल से लटकी रही।
विज्ञापन


इसी के चलते युवा आवेदक लगातार आयोग के कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहे थे। लेकिन उन्हे  महज आश्वासन देकर वापस लौटा दिया जाता था। अब ‘अमर उजाला’ में इस मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद युवाओं के रुके इंटरव्यू लिस्ट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें