सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो तैयारी में जुट जाएं। क्योंकि चुनाव से पहले बंपर भर्तियां होंगी, कई विभागों में हजारों पद खाली पड़े हुए हैं। दरअसल, हरियाणा सरकार विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर सरकारी भर्तियां करने जा रही है। विभागों में खाली पड़े जेई, पटवारी, क्लर्क व ग्रुप डी के पदों को भरने के लिए विभागों ने बीते महीने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को डिमांड भी भेज दी है।
आयोग ने विभागों की डिमांड की जांच-पड़ताल के बाद आग्रह पत्रों को वापस भेज दिया है। चूंकि, उनमें एसबीसी यानी विशेष पिछड़ा वर्ग, बीसी-सी यानी पिछड़ा वर्ग सी श्रेणी, ईबीपी यानी आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग की लंबित भर्तियों और खाली पदों का कोई ब्योरा नहीं था। इसे देखते हुए मुख्य सचिव कार्यालय हरकत में आ गया है।