मनमर्जी से आफिस आने वालों की रिपोर्ट जाएगी सीएम को
- फोटो : File Photo
पंजाब में अब सरकारी कर्मचारियों को देर से ऑफिस पहुंचने की आदत भारी पड़ सकती है। प्रदेश सरकार के पर्सोनल विभाग ने विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं कि वे विभाग में कर्मचारियों के निर्धारित समय पर ऑफिस पहुंचने को सुनिश्चित करें। इसके लिए हफ्ते में दो बार अपने आफिस का औचक निरीक्षण भी करें।
पर्सोनल विभाग के यह आदेश लेटलतीफ कर्मचारियों के लिए इसलिए भी गंभीर हैं, क्योंकि अब उनके देरी से आफिस पहुंचने की रिपोर्ट सिर्फ उच्चाधिकारियों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सीएम आफिस भी जाएगी। जाहिर है, सीएम आफिस से रिपोर्ट पर लिया गया फैसला संबंधित कर्मचारी के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दे।
पर्सोनल विभाग के अधिकारी का कहना है कि सरकार के निर्देश पर यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि कई सरकारी विभागों में कर्मचारियों के देर से ड्यूटी पर पहुंचने और मनमर्जी से आफिस टाइम से पहले चले जाने की शिकायतें मिलती रहती हैं।