हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को मनोहर लाल सरकार दो फीसदी महंगाई भत्ता देगी। संशोधित वेतनमान के अनुसार पहली जुलाई 2016 से कर्मचारियों को इसका भुगतान किया जाएगा। वीरवार को सरकार ने महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त की नकद अदायगी की जाएगी।
इससे सरकारी खजाने पर हर महीने 21.92 करोड़ रुपये अतिरिक्त भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को पहले ही लागू कर दिया है। दिसंबर के वेतन में नवंबर माह का वेतन संशोधित वेतनमान के अनुसार दिया जाएगा।