फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अनुपस्थित चल रहे 140 सरकारी डॉक्टर बर्खास्त होंगे

Thu, 28 Apr 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
140 सरकारी डॉक्टर बर्खास्त होंगे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने सरकारी नौकरी ज्वाइन करने के बाद अनुपस्थित चल रहे डाक्टरों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग में लंबे से समय से 140 डॉक्टर अनुपस्थित चल रहे हैं। प्रदेश के सरकारी डॉक्टर जो लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे, उन्हें तीन बार नोटिस दिया गया, जिनमें से कुछ डाक्टरों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली, लेकिन 140 डॉक्टरों ने इन नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया है। अब यह निर्णय लिया गया है कि इनको बर्खास्त किया जाए ताकि नए डॉक्टरों की भर्ती की जा सके।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कई चिकित्सक निजी क्षेत्रों में मिल रहे बढ़िया पैकेज के चलते स्वास्थ्य विभाग को सेवाएं देने में हिचकिचाते हैं। हालांकि, सरकार का यह प्रयास है कि सरकारी संस्थानों में अधिक से अधिक संख्या में चिकित्सक हों। जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। सरकार ने लंबे समय तक इंतजार करने के बाद यह कठोर निर्णय लिया है।

उधर, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग से कैडर बनाने का निर्णय लिया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग कैडर बनाने के लिए जल्द ही संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें