फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा में फ्लेवर्ड हुक्का पर भी लगी रोक, रेस्टोरेंट व क्लब में पिलाया तो होगा बड़ा एक्शन

Sun, 15 Oct 2023 11:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक जनसभा के दौरान हरियाणा में व्यावसायिक हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। इस निर्देश के बाद गृह विभाग ने हुक्का बार पर लगे प्रतिबंध के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेस्टोरेंट व क्लब में हर्बल की आड़ में पिलाए जाने वाले फ्लेवर्ड हुक्का पर भी प्रतिबंध रहेगा। हरियाणा के गृह विभाग ने फ्लेवर्ड हुक्के को नुकसानदायक बताते हुए सभी पुलिस कमिश्नर और उपायुक्तों को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। गृह विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि पारंपरिक और व्यक्तिगत पीने वाले हुक्के पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। 

विज्ञापन


दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक जनसभा के दौरान हरियाणा में व्यावसायिक हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। इस निर्देश के बाद गृह विभाग ने हुक्का बार पर लगे प्रतिबंध के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक राज्य में होटल, रेस्तरां, बार और नाइट क्लब में तंबाकू के साथ फ्लेवर्ड हुक्का पिलाने पर प्रतिबंध रहेगा।

गृह सचिव टीवीएसएसन प्रसाद की ओर से जारी पत्र के मुताबिक हरियाणा के विभिन्न जिलों में तंबाकू व फ्लेवर्ड हुक्का परोसने का काम चल रहा है। कई जगह तंबाकू के साथ प्रतिबंधित नशीले पदार्थ भी मिलाए जाते हैं। वहीं, यह भी देखने में आया है कि स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कई तरह की जड़ी-बूटी मिलाई जाती हैं। युवाओं को बहला-फुसलाकर इसका चस्का लगाया जाता है, जो बाद में आदत में बदल जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फ्लेवर्ड हुक्के में निकोटीन अनुपस्थित हो सकता है लेकिन ऐसे स्वाद वाले हुक्के का धुएं में कार्बन मोनो आक्साइड (सीओ) और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच), वाष्पशील एल्डिहाइड और भारी धातुएं होती हैं। इसका सीधा असर हृदय पर पड़ता है। इससे फेफड़े के रोग भी बढ़ते हैं। आगे चलकर यह भी गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। ऐसे इन फ्लेवर्ड हुक्का को भी परोसने में पाबंदी रहेगी। किसी भी होटल, रेस्तरां व क्लब में तंबाकू व फ्लेवर्ड हुक्का परोसा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें