फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023: माता मनसा देवी मंदिर में लगा भक्तों का तांता, सीएम मनोहर लाल व विधानसभा अध्यक्ष ने की पूजा

Sun, 15 Oct 2023 10:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

श्री माता मनसा देवी मंदिर को कलकत्ता के फूलों से सजाया गया है और विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुले। नवरात्रि के मद्देनजर पुलिस ने 13 नाकों की स्थापना की है। सुरक्षा व्यवस्था में 700 जवानों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
पूजा-अर्चना करते हरियाणा सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के साथ नवरात्रि के पहले दिन पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हवन-पूजन भी किया। बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में लंबी कतार और भक्तों का तांता लगा है।

विज्ञापन


श्री माता मनसा देवी मंदिर को कलकत्ता के फूलों से सजाया गया है और विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुले। इस बार खास बात यह है कि मंदिर में व्रतियों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई है। लंगर हाल में उनके लिए मिक्स फ्रूट चाट, कुट्टू के पकौड़े, आलू की सब्जी और शामक की खीर बनाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

बता दें कि 15 से 23 अक्तूबर तक अश्विन नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा। 15 से 19 नवंबर तक श्री माता मनसा देवी मंदिर खुलने का समय सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन


20, 21 और 22 अक्तूबर को मंदिर खुलने का समय सुबह तीन से रात 12 बजे तक रहेगा। 23 अक्तूबर को मंदिर सुबह 4 से रात 11 तक खुला रहेगा। सुबह 4:30 से 5 बजे तक माता की आरती की जाएगी। सुबह 7 बजे और फिर 11 बजे भोग लगाया जाएगा। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
 

व्यवस्था संभालने में जुटेंगे 200 सेवादार

मंदिर में श्रद्धालुओं को अच्छे से माता के दर्शन कराने और भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन के अलावा मां दुर्गा शक्ति सेवा समिति के 200 वालंटियर भी लगातार काम करेंगे। समिति के चेयरमैन संदीप गुप्ता और प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में इनको तैनात किया जाएगा। रास्ता बताने से लेकर लाइन लगवाने तक का काम ये वालंटियर करेंगे।
 

13 पुलिस नाकों पर 700 पुलिस कर्मी होंगे तैनात

श्री माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र मेले को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। पंचकूला डीसीपी सुमेर प्रताप ने बताया कि 13 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। नाकों पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा 5 पेट्रोलिंग पार्टी लगाई गई हैं जो मेले की सुरक्षा को लेकर गश्त करेंगी। मेले की सुरक्षा को लेकर करीब 700 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें