फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दोस्त को करवाया नशा, मौत, मां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। पठानकोट चौक के पास श्मशान घाट के पास मिले 21 वर्षीय करण भट्टी के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने करण के साथ मिलकर नशा किया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक करण की कनाडा से लौटी मां नेहा के बयान पर राजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने माना कि करण ने बहुत ज्यादा नशा किया था। वह करण को लेकर कई अस्पताल में गया लेकिन उसकी मौत हो गई तो वह शव को श्मशान घाट में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर सुनकर कनाडा से जालंधर पहुंचीं नेहा ने बताया कि उनका बेटा घर से अपने दोस्तों के साथ निकला था, जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं था। फिर उसका शव श्मशान घाट के पास मिला। पुलिस ने आरोपी राजा को गिरफ्तार किया और करण की मां के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया। करण तीन बहनों का अकेला भाई था। करण आइलेट्स कर चुका था, उसने विदेश कनाडा में रह रही अपनी बहन के पास ही जाना था। मौत से मां नेहा का हाल बेहाल था। उसका कहना था कि बेटे को कनाडा ले जाने के लिए वह तैयारियां करवा रही थी लेकिन उसकी हत्या की गई है। करण तो नशा करता ही नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें