फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कई दिनों बाद निकली अच्छी धूप, सर्दी से मिली मामूली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कई दिनों बाद शहर में शनिवार को अच्छी धूप निकली, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। धूप निकलने का असर शहर के अधिकतम तापमान पर भी नजर आया और शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी यह सामान्य से कम है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 16 जनवरी से शहर में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इससे बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दिन के समय अच्छी धूप निकली, लेकिन शाम को फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं। रविवार को भी धूप निकल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। वीरवार को कोहरे से आजादी मिली लेकिन सर्दी अधिक होने से लोग ठिठुरते रहे।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा लेकिन अधिकतम तापमान में बदलाव हो सकता है। धूप निकलने के बावजूद ठंड रहेगी। कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी और शाम के समय सर्द हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले पांच दिनों का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

14 जनवरी - 16 - 7

15 जनवरी - 16 - 7

16 जनवरी - 16 - 8

17 जनवरी - 17 - 8

18 जनवरी - 17 - 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें