फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: अब ट्रेन में ही रिजर्वेशन करवा सकेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब आप जिस ट्रेन में सफर कर रहे हैं, उसी में ही रिजर्वेशन करवा सकेंगे। रेलवे चंडीगढ़ स्टेशन से चलने वाली पांच ट्रेनों में यह सुविधा जल्द शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इस सुविधा के लिए रेलवे टीटीई स्टाफ को बहुत जल्द हैंड हेल्थ मशीन देगा। ये मशीनें स्टेशन के सर्वर सिस्टम से जुड़ी होंगी। इससे टीटीई स्टाफ यात्रियों से अधिक पैसे भी नहीं वसूल पाएगा।

प्रथम चरण में रेलवे ने चंडीगढ़ स्टेशन से चलने वाली जयपुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, शिरड़ी साईं व गोवा एक्सप्रेस ट्रेन में यह सुविधा शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

लंबी लाइन से यात्रियों को मिलेगा छुटकारा

रेल अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से सर्वर रूम में बैठे अधिकारियों को पता चल जाएगा कि किस ट्रेन में कितनी सीटें खाली हैं। टीटीई स्टाफ बची हुईं सीटों को पहले वेटिंग टिकट वालों को देगा।

इसके बाद भी यदि सीटें खाली बचती हैं, तो वह यात्रियों को बुक कर देंगे। बड़ौदा हाउस के रेल अधिकारियों ने बताया कि चलती ट्रेन में यात्री अपने टिकट का पीएनआर नंबर बताकर टिकट की मौजूदा स्थिति की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

इसके अलावा यात्री इस सुविधा के तहत ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से एक घंटे पहले भी अपनी टिकट कैंसल कर सकते हैं। रेलवे के पब्लिक रिलेशन अफसर अशोक कुमार नेगी का कहना है कि जल्द ही यह सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध होगी। मशीनें खरीद ली गई हैं और उनका इंस्टलाशेन चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें