फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार : पंजाब में महंगा हुआ दूध, सहकारिता मंत्री ने की घोषणा, जानें- जेब पर कितना पड़ेगा असर

Thu, 01 Apr 2021 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब में दूध महंगा हो गया है। सरकार ने दो से तीन रुपये की मूल्य वृद्धि की है। पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि दूध के दामों में यह वृद्धि कोरोना के बाद आई मंदी को देखते हुए की गई है। रंधावा ने कहा कि मिल्कफेड की तरफ से फरवरी से अब तक भैंस के दूध का भाव 45 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 48 रुपये प्रति किलो कर दिया है, जबकि गाय के दूध का भाव 28 रुपये प्रति किलो से बढ़ा कर 30 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसी तरह अब तक सभी मिल्क प्लांटों की तरफ से पिछले दो महीनों में भैंस के दूध का रेट तीन रुपये प्रति किलो और गाय के दूध का रेट दो रुपये प्रति किलो तक बढ़ाया गया है। कोविड के बाद आई मंदी के उपरांत दूध उत्पादकों को दी जाने वाली दूध की कीमत में छह बार वृद्धि की गई है और आगे से भी डेयरी के धंधे को लाभप्रद बनाने के लिए दूध उत्पादकों को अच्छी कीमत दी जाएगी। इसका लाभ मिल्कफेड से जुड़े 2.5 लाख दूध उत्पादकों को होना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें