सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल (जीएमएसएच) में सोमवार से स्वाइप मशीनें इंस्टाल हो जाएंगी। उसके बाद मरीज अपनी पेमेंट डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे। कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ये मशीनें कैश काउंटर में लगनी हैं। दो मशीनें न्यू ओपीडी के काउंटर, दो इमरजेंसी और एक अकाउंट दफ्तर के लिए आई है। अधिकारियों ने बताया है कि मशीनें अस्पताल पहुंच चुकी हैं। सोमवार तक इंस्टाल हो जाएंगी और उसके बाद से मरीज इसका फायदा उठा सकेंगे।
नोटबंदी के बाद से लोगों की परेशानी के साथ मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई है। छोटी-बड़ी सर्जरी कराने वाले मरीज और तीमारदार काफी परेशान हो रहे हैं। दूसरी तरफ चंडीगढ़ प्रशासन कैशलेस की ओर कदम बढ़ा रहा है। इन दोनों कारणों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जीएमएसएच 16 में स्वाइप मशीनें लगाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बारे में कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।