फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: जीएमसीएच-32 ने एमबीबीएस की मेरिट सूची की जारी, स्टेट कोटे की कटऑफ 573 अंक

Sun, 23 Oct 2022 11:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया कोटे की भी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें पहले राउंड में ही इस कोटे की 22 सीटें फुल हो चुकी हैं। इसमें अंतिम मेरिट 313 रैंक गई है।
विज्ञापन
GMCH 32 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 में एमबीबीएस में स्टेट कोटे से प्रवेश के लिए पहली सूची जारी कर दी गई। इस वर्ष कट ऑफ 573 अंक रही, जबकि सबसे ज्यादा मेरिट 700 अंक रही। सूची में शामिल छात्रों की काउंसलिंग 27 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


यह साल चंडीगढ़ के भावी डॉक्टरों के लिए बेहद खास है। स्टेट की जो 22 सीटें रक्षा कोटे के विद्यार्थियों को अलॉट होती थीं, अब उस पर चंडीगढ़ के ही छात्रों को दाखिला मिलेगा। दरअसल, रक्षा कोटे पर रोक लगा दी गई है। जीएमसीएच-32 में स्टेट कोटे में 135 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिला होना है। इसमें पहली सूची जारी होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी कुछ और विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सकता है। 

पुराने रिकॉर्ड के मुताबिक, पहली काउंसलिंग के बाद 8 से 10 सीटें खाली रह जाती थीं, क्योंकि उनमें से कुछ विद्यार्थी ऑल इंडिया कोटे में चयनित होते हैं। पीडब्ल्यूडी (पर्सन्स विद डिसएबिलिटी) में सीट के अनुपात में आवेदन आते नहीं। वहीं एनआरआई की 9 सीटें भी फुल नहीं होतीं। इस हिसाब से इन तीन वर्गों में मेरिट लिस्ट 569 अंक तक जाने की संभावना है। पिछले वर्ष भी अंतिम मेरिट इतने ही अंक पर थी।
विज्ञापन


पहले राउंड में ऑल इंडिया कोटे की सभी सीटें फुल
कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया कोटे की भी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें पहले राउंड में ही इस कोटे की 22 सीटें फुल हो चुकी हैं। इसमें अंतिम मेरिट 313 रैंक गई है। वहीं जहां तक स्टेट कोटे में शामिल सभी वर्गों में सीटों के चयन की बात है तो इसका सही आकलन 27 अक्तूबर को पहली काउंसलिंग के समय ही हो सकेगा, क्योंकि चंडीगढ़ की स्टेट सूची संयुक्त रूप से जारी की गई है। इसमें जनरल, एससी और पीडब्ल्यूडी की सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें