फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख इतिहास से जुड़ा अजायब घर होगा खाली

Mon, 09 Feb 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-57 स्थित शमशान घाट से थोड़ा आगे खाली पड़ी जगह पर पिछले लगभग छह सालों से बने सिख अजायब घर को गमाडा की ओर से नोटिस देकर सोमवार तक खाली करने को कहा दिया है। अगर इस अजायब घर को खाली न किया गया तो गमाडा को मजबूरन इसे खुद खाली करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन


अजायब घर में सिख इतिहास से संबंधित कई बुत लगे हुए हैं। इस घर के पीछे गमाडा की ओर से कब्रिस्तान बनाया जा रहा है और जहां पर यह अजायब घर बना है उस जगह पर गमाडा की ओर से पार्किंग बनाई जाएगी।

इस संबंध में सिख अजायब घर के संचालक आर्टिस्ट परविंदर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गमाडा की पूरी टीम पुलिस के साथ उनके पास आई और इस घर को हटाने के लिए कह दिया गया था। परविंदर ने बताया कि करीब छह साल पहले उन्होंने बलौंगी की पंचायत के कहने पर इस जगह पर सिख अजायब घर का निर्माण किया था।
विज्ञापन


यही नहीं पंचायत की ओर से उनको इस जमीन पर घर बनाने की सहमति भी दी गई थी। इसपर उन्होंने इस घर को बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गमाडा को इसके बदले कोई अन्य जगह देने की मांग की गई थी, परंतु गमाडा ने जगह देने से साफ इंकार कर दिया। बलौंगी गांव की नई चुनी गई पंचायत ने भी अब अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।

जिक्रयोग है कि इस अजायब घर में पूर्व मंत्री समेत कई जानी मानी शख्सीयतें आ चुकी हैं और आर्टिस्ट परविंदर की भी तारीफ कर चुकें है, लेकिन अभी तक इस अजायब घर के लिए पक्की जगह का इंतजाम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें