फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शादी का झांसा देकर 31 वर्षीय एक युवती से अटावा के होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है युवक करीब छह से साल से युवती को शादी का झांसा दे रहा था, लेकिन उसने दूसरी युवती से सगाई कर ली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने रामदरबार निवासी निशांत के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ निवासी युवती ने बताया कि वह पिछले करीब छह साल से निशांत के संपर्क में है, जो मोबाइल की दुकान चलाता है। आरोप है कि निशांत उसे शादी का झांसा देकर अटावा के होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। बीते 9 जून को पता चला कि उसने किसी और युवती से सगाई कर ली है। अब वह न तो उससे शादी करने को तैयार है और न ही सगाई तोड़ने को। इससे परेशान पीड़ित युवती ने 28 जून को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें