हरियाणा के हजारों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। उन्हें सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारी और उनके आश्रित अब हरियाणा व एनसीआर के 56 निजी अस्पतालों की सुविधा ले सकते हैं।
कर्मचारियों को यह सुविधा तब तक मिलती रहेगी, जब तक स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों को लेकर नई एम्पैनल्ड पॉलिसी नहीं बना लेता।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज नबताया कि उक्त 56 निजी अस्पताल सभी निर्देशों का पालन करते हुए सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को उपचार की सुविधा प्रदान करेंगे।
कर्मचारियों को भी विभाग द्वारा पहले से जारी नियमों व शर्तों के अनुसार उनके चिकित्सा बिलों का भुगतान किया जाएगा। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को 2 वर्ष की अवधि तक यह सुविधा प्रदान की है।
विज ने बताया कि सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में दिल्ली के 19, फरीदाबाद के 8, गुड़गांव के 8, हिसार के 5, चंडीगढ़ व मोहाली के 3-3, अंबाला व पंचकूला के 2-2 और रोहतक, पानीपत, पेहवा, यमुनानगर, रेवाड़ी व जींद के एक-एक अस्पताल इसमें सूचीबद्ध किए गए हैं। अस्पतालों के एम्पैनल्ड के लिए नई पॉलिसी आने तक इन सभी अस्पतालों में कर्मचारी उपचार सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।