फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जगहों पर मिलेगा फ्री वाइफाई, सीएम करेंगे उद्घाटन

Mon, 30 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माता मनसा देवी मंदिर, नाडा साहिब गुरुद्वारा, कालका मंदिर, पंचकूला बस स्टैंड में वाइफाई का सेटअप तैयार हो चुका है। अब बस प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस सुविधा के उद्घाटन की तारीख तय होने का इंतजार है। 
विज्ञापन


सीएम से उद्घाटन का डेट मिलते ही पंचकूला और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को इन जगहों पर फ्री वाइफाई की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में भी वाई-फाई सेटअप लगाने की योजना है।

स्वर्ण जयंती वर्ष पर सरकार ने प्रदेश के हर जिले में पांच स्थानों को वाई-फाई हॉट स्पॉट देने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी स्टेट इलेक्ट्रिॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड हारट्रोन को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा वाइफाई


ऐसे काम करेगा वाइफाई
वाइफाई सुविधा की शुरुआत होने के बाद, इसका लाभ उठाने के लिए लोगों को अपने मोबाइल फोन का वाइफाई सिस्टम ऑन करना पड़ेगा। जैसे ही आप मोबाइल का वाइफाई ऑन करेंगे। वाइफाई का एक पेज खुलेगा। उसमें अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। उसके बाद जो ओटीपी नंबर मिलेगा उससे आप वाइफाई कनेक्ट कर सकते हैं।

माता मनसा देवी मंदिर में 10 एमबीपीएस की मिलेगी स्पीड
माता मनसा देवी मंदिर में एक साथ चार सौ श्रद्धालुओं को 10 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। वहीं नाडा साहिब गुरुद्वारा, बस स्टैंड व कालका मंदिर में 4 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।

क्या कहना है हारट्रोन के पदाधिकारियों का
माता मनसा देवी मंदिर, नाडा साहिब गुरुद्वारा, कालका मंदिर, पंचकूला बस स्टैंड में
वाइफाई का सेटअप लगाया गया है। अभी लीज लाइन थ्रो करना है इसलिए अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा। इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री को करना है। उद्घाटन के बाद लोगों के लिए सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें