फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भौगोलिक आधार पर कॉलेजों का बंटवारा आसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू शासन सुधार को बनाई गई उच्च स्तरीय कमेटी की वह सिफारिश फिर से चर्चा में है, जिसमें कहा था कि रोपड़, मोहाली आदि आसपास के कॉलेजों को भौगोलिक आधार पर विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाए। पीयू के विशेषज्ञों का कहना है कि सीनेट का गठन होने जा रहा है। उसमें यह प्रस्ताव आएगा जो पास होना आसान नहीं। पीयू से जुड़े दूरस्थ स्थानों के कॉलेज पीयू से अलग नहीं होना चाहते।
विज्ञापन

पीयू से लगभग 200 कॉलेज जुड़े हैं। ये पंजाब के हैं। कई कॉलेज ऐसे हैं जो 200 किलोमीटर की दूरी पर भी हैं। उन कॉलेजों के छात्रों को काम के लिए पीयू आना होता है। वहां का स्टाफ भी कभी-कभी आता है। परीक्षाओं के समय पीयू की मोबाइल टीम (सचल दल) को भी पहुंचने में देरी हो जाती है। इसी को देखते हुए उच्च स्तरीय समिति ने भौगोलिक आधार पर कॉलेजों के बंटवारे की बात कही थी। सूत्रों का कहना है कि यह प्रस्ताव सीनेट में जाएगा। वहां से इसे मंजूरी मिलना आसान नहीं होगा। हालांकि बहुमत के आधार पर तय होगा कि यह प्रस्ताव मंजूर होगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें