फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मांगें पूरी होने पर हाईकोर्ट बार ने समाप्त की हड़ताल, सभी वकील काम पर लौटे

Fri, 29 Sep 2023 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को सुबह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक हुई जिसमें पंजाब सरकार की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए बार के सदस्यों ने सर्वसम्मति से हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने का फैसला लिया।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर साहिब में वकील से बर्बरता के चलते मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील शुक्रवार को बार एसोसिएशन के आह्वान पर काम पर वापस लौट आए। हड़ताल खत्म करने के एलान के साथ ही बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर निवेदन किया कि शुक्रवार को अगर कोई वकील किसी केस में पेश नहीं होता है तो उस केस में कोई विपरीत आदेश जारी न किया जाए।

विज्ञापन


वकील से बर्बरता के मामले में बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा के आह्वान पर पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। इसके बाद वकीलों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडवोकेट जनरल व अन्य उच्च अधिकारियों से मिला था। 

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट: जिस श्रेणी का नहीं था हकदार, उसमें बिताए 17 साल... अब प्रशासन को देना होगा पांच लाख का मुआवजा
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया गया था कि वकीलों की मांग जल्द से जल्द पूरी हो जाएगी। बुधवार को ही पंजाब सरकार ने पुलिस की बर्बरता के मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन कर दिया था और आरोपी पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी हो गई थी। साथ ही गुरुवार को वकील को भी जेल से रिहा कर दिया गया था। इसके चलते बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने गुरुवार से वकीलों को काम पर लौटने को कहा था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अपनी जनरल हाउस शुक्रवार को निर्धारित की थी और ऐसे में वकीलों ने गुरुवार को भी काम निलंबित रखा। शुक्रवार को सुबह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक हुई जिसमें पंजाब सरकार की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए बार के सदस्यों ने सर्वसम्मति से हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने का फैसला लिया। इस दौरान सरकार की कार्रवाई को वकीलों की जीत बताया गया और तुरंत कार्रवाई के लिए बार एसोसिएशन ने सरकार का धन्यवाद किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें