देश के पहलवानों ने बहुत हिम्मत का काम लिया है। डब्ल्यूएफआई में जो खिलाड़ियों के साथ होता है उस सच को सामने लाना हम सब देशवासियों का फर्ज बनता है। सच की इस लड़ाई में खिलाड़ियों साथ दें और उन्हें न्याय दिलाने में जरूर सहयोग करें। गीता फौगाट का ट्वीट
कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार के समक्ष हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा। बबीता फोगाट का ट्वीट
बृजभूषण शरण और संदीप सिंह के पुतले फूंके
ओलिंपिक खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण और खेल मंत्री संदीप सिंह का पुतला जलाकर बहादुरगढ़ के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। सात बार के नेशनल चैंपियन युवराज छिल्लर के नेतृत्व में शहर के धर्म विहार में वेस्ट जुआं ड्रेन रोड पर दोनों नेताओं के पुतले फूंके गए।
युवराज छिल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में खिलाड़ी व कोच सुरक्षित नहीं हैं। पहले हरियाणा के खेल विभाग में एक महिला कोच के साथ प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। अब देश का नाम ऊंचा करने वाले ओलिंपिक खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।