फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई आठ दिन के रिमांड पर, कड़ी सुरक्षा में हुई अमृतसर कोर्ट में पेशी

Tue, 28 Jun 2022 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को अंधाधुंध गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था, जिसके बाद लॉरेंस गैंग ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद ही उसको दिल्ली से मानसा लाया गया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की अमृतसर कोर्ट में पेशी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड मामले में नामजद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे छह जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया गया। अमृतसा के एसीपी पलविदंर सिंह ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


गैंगस्टर राणा कंधोवालिया हत्याकांड मामले में पूछताछ करने के लिए अमृतसर पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि अमृतसर लेकर पहुंची थी। अमृतसर पुलिस मानसा से एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर बिश्नोई को लेकर आई थी, जिसे भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह अदालत में पेश करने के बाद 8 दिनों के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। 

गैंगस्टर बिश्नोई को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में रखा गया है और यहीं से ही बुलेट प्रूफ गाड़ी से उसे अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया था। अमृतसर पुलिस को बिश्नोई से पूछताछ के दौरान कंधोवालिया हत्याकांड में बड़ी जानकारी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को भी पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर लाकर दोनों को (बिश्नोई और जग्गू) आमने-सामने बिठा कर पूछताछ कर  सकती है। गैंगस्टर राणा कंधोवालिया की 3 अगस्त 2021 को अमृतसर के सर्कुलर रोड स्थित केडी अस्पताल में कुछ युवकों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी।  सोशल मीडियो पर पोस्ट डालकर कंधोवालिया की मौत की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया ने ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें